पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्यवृत की उड़ान में स्कूल कॉलेज की प्रतिभाओं ने दी प्रस्तुतियां

आर्यवृत की उड़ान में स्कूल कॉलेज की प्रतिभाओं ने दी प्रस्तुतियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डंूगरपुर| गुरुकुलसंस्थान का सामूहिक वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पाश्चात्य संस्कृति की बजाय धर्म और संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

समारोह का शुभारंभ निदेशक शरद एम जोशी ने दीप प्रज्जवलन से किया। गार्गी एंड ग्रुप ने महाराष्ट्रीयन सुर धूनों पर सजी भगवान गणेश की स्तुति प्रस्तुत की। लगातार 10 मिनट तक चली पहली प्रस्तुति के बाद से समां ऐसा बंधा कि कोई अपनी जगह से नहीं हटा।

स्वागत गीत के रूप में गुंजी है सारी फिजाएं की धून पर मानसी एंड ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुतियां हुई। माइम डांस मुकुल एंड ग्रुप, ईलियास की टीम, अनंत एंड ग्रुप ने प्रस्तुति दी। अरेबियन धून पर सजा दीदीदी डांस वैशाली के ग्रुप ने सजाया। मारवाड़ी धूनों पर सजा आयो रे आयो रे आयो रे मेरे ढोलना नृत्य की जोरदार प्रस्तुति पार्थ एंड ग्रुप ने पेश कर माहौल में जोश भरा।

चार्वी एंड ग्रुप, क्रिश एंड ग्रुप , छाया शीर्षक से फैमेली ड्रामा वैशाली की टीम ने पेश किया। वहीं बॉलीवूड सूपर स्टार अभिनित कव्वाली पग घुंघरू बांध मीरा नाची की जोरदार प्रस्तुति कुंवर राज एंड ग्रुप ने पेश की तो सभी ने साथ दिया। ब्रीथ लेस डांस कैटेगरी में कोई जो मिला शीर्षक पर गार्गी, दिशी जिज्ञासा की प्रस्तुति को खासा सराहा गया।

नेहा एंड ग्रुप की लागा चुंदड़ी में दाग, हर्षित टीम ने मुझे दुश्मन के बच्चों को, शिक्षकों के सम्मान का संदेश देने वाला डांस बेमिसाल गुरुकुल के 15 वर्ष आधारित बुलबुल एंड ग्रुप ने पेश किया। इसी तरह उत्तर की तस्वीर पेश करता नचदा पंजाबी ढोल डांस रक्षा के दल ने पेश किया। समर के साथियों ने रामलीला के दृश्यों का मंचन कर धर्म पथ पर चलने की सीख दी। निदेशक सतीश भरत जोशी ने अतिथियों का आभार माना।

डूंगरपुर. गुरुकुल संस्थान के वार्षिकोत्सव में मौजूद प्रबुद्धजन।

खबरें और भी हैं...