पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीएसपी के अभ्यर्थियों को पदस्थापन का विरोध

टीएसपी के अभ्यर्थियों को पदस्थापन का विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बनकोड़ा| डूंगरपुर।टीएसपी क्षेत्र के 80 अभ्यर्थियों को नर्सिंग ग्रेड द्वितीय में जोधपुर मेडिकल कॉलेज में पदस्थापन को लेकर नर्सेज एसोसिएशन ने आपत्ति जताई है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बंशीलाल कटारा, महामंत्री प्रकाश लौहार ने बताया कि टीएसपी क्षेत्र में उदयपुर आरएनटी मेडिकल कॉलेज है। डूंगरपुर में भी मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उपाध्यक्ष धीरज पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष श्यामसिंह से भेंटर टीएसपी की अधिसूचना के अनुसार क्षेत्र के अभ्यर्थियों को टीएसपी में ही लगाने की मांग की है। चिकित्सा मंत्री से मिलकर टीएसपी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए संशोधित आदेश जारी करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...