नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज
डूंगरपुर| कोतवालीथाने में एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग की मां ने रिपोर्ट देकर बताया है कि 20 सितंबर को उसकी बेटी कंप्यूटर कोर्स के लिए स्कूटी लेकर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। नाबालिग की मां ने सुथारवाड़ा निवासी श्याम सुथार, माया सुथार, नानूराम सुथार एवं एक नाबालिग के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवाया है।