एनिकट में डूबने से युवक की मौत
डूंगरपुर| सदरथानांतर्गत सतीरामपुर गांव में एनिकट में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सतीरामपुर निवासी विक्की कोटेड़ (22) मंगलवार दोपहर को गांव के धुवालिया एनिकट पर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। इस दौरान गहराई में चले जाने से डूबने लगा। दोस्तों ने आवाज लगाई, लेकिन लोग पहुंचते उससे पहले विक्की डूब गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोर ललित श्रीमाल को बुलाया गया और कई घंटो की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।