- Hindi News
- कलेक्टर ने बच्चों से पूछे अंग्रेजी में प्रश्न
कलेक्टर ने बच्चों से पूछे अंग्रेजी में प्रश्न
डूंगरपुर। शिक्षा संबंलन अभियान के प्रथम चरण के शुभारंभ के तहत मंगलवार को कलेक्टर इंद्रजीतसिंह ने राप्रावि आसेला का आकस्मिक निरीक्षण किया। विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर और रिकार्ड की जांच कर निर्देश दिए। सुबह आसेला पहुंचे कलेक्टर ने स्कूल परिसर का अवलोकन किया। कक्षा 4 और 5 में जाकर विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर की जांच करते हुए बात की।