आईसीडीएस बचाओ अभियान के तहत बैठक
डूंगरपुर। राजस्थानआंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन जिला कमेटी की बैठक रविवार को नानाभाई पार्क में हेमलता की अध्यक्षता में हुई। जिला संयोजक मुन्नालाल भगोरा ने बताया कि बैठक में आईसीडीएस के पुनर्गठन के नाम पर पीपीपी मॉडल से निजीकरण किया जा रहा है। जिसके विरोध में आईसीडीएस बचाओ अभियान चलाया जा रहा है।