हज यात्रियों का किया सम्मान
पंचमोडासियान की ओर से रविवार को घाटी के मदरसे में हज यात्रियों को सम्मानित किया गया। शहर काजी ने इस वर्ष यात्रा पर जा रहे 16 हाजियों का सम्मान कर सावधानियों के बारे में आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर काजी अतहर जमाली, अध्यक्ष पंच मोडासिन सदर अब्दुल हाफिज चौहान और विशिष्ट अतिथि नायब शहर काजी मौलाना इरफान, शाहबाज ट्रस्ट के आरिफ मलिक थे। इस अवसर पर पंच मोडासियान घांटी के नायब सदर युनूस खान, अनिस चौहान, इम्तियाज मलिक सहित मुस्लिमबंधु मौजूद थे। संचालन हाफिस अब्दुल हलीम नूरी ने किया तथा आभार सचिव जियाउर्रहमान ने माना।
डूंगरपुर. घांटी स्थित मदरसा में रविवार को हाजियों का सम्मान करते शहर काजी।