- Hindi News
- आचार्य के जन्मदिन पर होंगे धार्मिक अनुष्ठान
आचार्य के जन्मदिन पर होंगे धार्मिक अनुष्ठान
डूंगरपुर।शहर केन्यू कॉलोनी संभवनाथ जैन श्वेताम्बर हुम्मड संघ के उपाश्रय में चार्तुमास विराजित आचार्य कुंद कुंद सूरीश्वर महाराज के 76 जन्म दिवस के तहत मंगलवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। संघ के अध्यक्ष पूरणमल दावड़ा ने बताया कि इस निमित 16 सितंबर को सुबह समूह भक्तामर स्त्रोत पाठ, प्रात: 9 बजे शंत्रुजय वंदना वली, 11.30 बजे सामूहिक आंबिल तप सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संभवनाथ जैन परिसर में होंगे।