पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के बाद धनमाता की पहाड़ी पर छाई हरियाली

बारिश के बाद धनमाता की पहाड़ी पर छाई हरियाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर. जिले में कुछ दिनों से कहीं छ़ुटपुट तो कहीं लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र का मौसम खुशनुमा हो गया है। पहाड़ियों से घिरे अपने जिले में हरियाली नजर रही है। इस कारण शहर और आसपास के क्षेत्र के कई पिकनिक स्पाॅट पर मनोरंजन के लिए जाने वाले शहरवासियों की अच्छी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। अपने परिजनों और दोस्तों के साथ पहुंच रहे शहरवासी पूरे दिन इन पिकनिक स्पॉट पर दिन गुजार कर मनोरंजन कर रहे हैं। इसके तहत ही रविवार को धनमाता की पहाड़ी के पीछे झेर का तालाब की तरफ हरियाली। रविवार को छुट्‌टी के दिन शहर के कई परिवार पिकनिक मनाने यहां पहुंचे और पूरे दिन मौसम का लुत्फ उठाया। फोटो: शाहिदखान