युवकों को दी लाइट फिटिंग की ट्रेनिंग
डूंगरपुर| बड़ौदास्वरोजगार विकास संस्थान के माध्यम से घरेलू लाइट फिटिंग की ट्रेनिंग रविवार को समाप्त हुई। एक माह तक चली ट्रेनिंग के समापन समारोह के मुख्य अतिथि लीड बैंक मैनेजर के आर. खाटवा थे और अध्यक्षता निदेशक अनिल आंचलिया ने की।
आंचलिया ने बताया कि 16 सितंबर से महिला सिलाई प्रशिक्षण शुरू होगा। संचालन मनोज लौहार ने किया।
डूंगरपुर. घरेलू लाइट फिटिंग की ट्रेनिंग में मौजूद संभागी।