- Hindi News
- लॉयंस क्लब ने रोहनवाड़ा माइंस में लगाए 450 पौधे
लॉयंस क्लब ने रोहनवाड़ा माइंस में लगाए 450 पौधे
लॉयंसक्लब डूंगरपुर वागड़ की ओर से रविवार को रोहनवाड़ा की मिनरल माइनिंग इंडस्ट्रीज में 450 पौधे लगाए गए। प्रांतीय ग्रामीण सभापति राजेंद्र जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की अध्यक्ष अशोक जैन थे। सचिव ललित शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक कालरा, डॉ. संतोष अरबट, गेबीलाल पटेल, रतनलाल पाटीदार, सुरेश अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए। संचालन इंद्रजीत लबाना ने किया। इस दौरान कई लोग मौजूद थे।
रोहनवाड़ा माइंस में पौधरोपण करते समाजसेवी। इस दौरान कई लोग मौजूद थे।