ट्रक की टक्कर से 3 चचेरे भाइयों की मौत
सीमलवाड़ा. सांसरपुरगांव में तीन युवकों की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए उमड़ी भीड़।
सीमलवाड़ा/डूंगरपुर| उदयपुर-अहमदाबादनेशनल हाईवे-8 पर खेरवाड़ा टोक नाके के पास सोमवार रात को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने उदयपुर के अस्पताल में ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीनों युवक आपस में चचेरे भाई थे। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। मंगलवार को तीनों युवकों की गांव में एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई तो गांव की हर आंख नम हो गई।
जानकारी के अनुसार उदयपुर से डूंगरपुर की ओर आते समय खांडी ओबरी में टोल नाके के पास क्रॉसिंग पर एक ट्रक ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार डूंगरपुर के सांसरपुर निवासी गटूलाल मीणा (30) पुत्र दीता खराड़ी मीणा, शिक्षक हरीश पुत्र रणछोड़ खराड़ी मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। शेष| पेज 8
वहीं,सांसरपुर के सरपंच दौलतराम खराड़ी का पुत्र प्रकाश (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने उदयपुर अस्पताल ले जाते समय टीडी के पास दम तोड़ दिया। इधर, रात को ही मृतक के परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
शवआते ही गमगीन हुआ माहौल : दुर्घटनामें मृतक तीनों युवक चचेरे भाई हैं। मंगलवार सुबह खेरवाड़ा पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिए। इसके बाद तीनों के शव दोपहर को सांसरपुर गांव में पहुंचे, तो माहौल गमगीन हो गया। तीनों जवान बेटों के शव एक साथ देखकर गांव के हर व्यक्ति की आंखों से आंसू टपक पड़े। पूरे गांव के साथ आसपास के क्षेत्र में मातम छा गया। हर किसी की जुबान पर घटना को लेकर ही चर्चा थी। गांव में शव पहुंचने के बाद तीनों चचेरे भाइयों की एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई और गांव के श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। विधायक सुशील कटारा भी मृतकों के घर पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।