सीसीबी की आमसभा 26 सितंबर को
डूंगरपुर| दीडूंगरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 43वीं आमसभा को आयोजन बैंक अध्यक्ष नूतन शर्मा की अध्यक्षता में 26 सितंबर को सुबह 11 बजे बैंक के प्रधान कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। बैंक प्रबंध निदेशक आशुतोष भट्ट ने बताया कि आमसभा में बैंक के समस्त अंशधारी सदस्य भाग ले सकेंगे। साधारण सभा में वर्ष 2013-14 के अंकेक्षित लेखे, आय व्यय, वर्ष 2014-15 के स्वीकृत बजट का अनुमोदन, अधिकतम साख सीमा स्वीकृति की पुष्टि, विकास कार्ययोजना के लक्ष्य उपलब्धियों, वार्षिक कार्ययोजना पर विचार और अनुमोदन किया जाएगा।