एक सप्ताह बंद रहेंगे बैंक
डूंगरपुर. 30सितंबर से 6 अक्टूबर तक बैंकों में आम जनता के लिए कामकाज बंद रहेगा। केवल 4 अक्टूबर को बैंक हाफ डे के लिए खुलेंगे। ऐसा अर्धवार्षिक क्लोजिंग और त्योहारी छुट्टियों के कारण होगा। ऐसे में परेशानी से बचने के लिए 29 सितंबर तक ही बैंक संबंधित कामकाज निबटा लेन उचित रहेगा।
30 सितंबर और 1 सितंबर को हाफ ईयरली क्लोजिंग रहेगी। इन दो दिनों में बैंक तो खुलेंगे, लेकिन कर्मचारी आंतरिक लेखा जोखा के काम में व्यस्त होंगे। जस कारण ग्राहकों को असुविधा हो सकती है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 3 को दशहरा की छुट्टी होगी। 4 अक्टूबर को शनिवार के चलते बैंक आधा दिन ही खुलेंगे। अगले दिन 5 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। इस दिन चांद दिखा तो बैंकों में 6 अक्टूबर को ईद की छुट्टी होगी। इस तरह लगातार 7 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद बीच में पड़ने वाले रविवार को छोड़ दे तो सीधे 23 और 24 को दीपावली की छुट्टी होगी।
^हमने पहले से ही क्लोजिंग और छुट्टियों को देखते हुए व्यवस्था कर ली है, एटीएम को लेकर कोई परेशानी नहीं आएगी। रही बात लॉकर्स की तो ग्राहक अपनी समझ से पहले ही कार्य निबटा लेंगे।\\\'\\\' -केआर.खटाना, लीडजिला प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा
ये काम पहले ही निपटा लें
30सितंबर से ग्राहकों के लिए कामकाज बंद हो जाएगा। इससे पहले नकदी जमा कराने, पीपीएफ डिपोजिट, क्लियरिंग में जाने वाले चेक जमा कराने, एनईएफटी और आरटीजीएस के काम ग्राहक 29 सितंबर तक करना जरूरी है।