पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रमतो रमतो जाए, आज मां नो गरबो रमतो जाए...

रमतो-रमतो जाए, आज मां नो गरबो रमतो जाए...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीयनवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को गरबा मंडलों में रौनक बढ़ गई। इधर, शक्तिपीठो में विभिन्न धार्मिक अनुठान किए गए। शक्तिपीठो में माता के भक्तों की भीड़ रही। शहर सहित गांवों के गरबा मंडपों में देर रात तक गरबा खेला गया। देर रात तक गुजराती गरबों की धुन और डांडियां के साथ युवक-युवतियां थिरकते रहे। देवीय प्रतिमाओं के विशेष शृंगार के बाद दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लग रहा है। शारदीय नवरात्र में जहां मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर जारी हैं, वहीं देर रात गरबों मंे सभी थिरक रहे हैं।

शहर के शास्त्री काॅलोनी क्षेत्र में देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ ही देर रात गरबों में काफी रौनक जम रही है। क्षेत्र में लगे गरबा मंडप में भक्तजन गरबा रास में देर रात तक थिरकते हैं। वहीं, मंदिरों में सुबह से ही विविध धार्मिक अनुष्ठान में कई भक्तजन हिस्सा लेकर धर्मलाभ ले रहे हैं।

शास्त्री कॉलोनी में भी जमी गरबाें की रौनक

डूंगरपुर. शहर के शास्त्री कॉलोनी क्षेत्र में गुजराती भक्ति गीतों पर गरबा खेलती महिलाएं।

डूंगरपुर. सोनिया चौक पर गरबा खेलती महिलाएं। इस दौरान क्षेत्र के कई भक्तजन उपस्थित रहे।