पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदेश के एक माह बाद भी शुरू नहीं हुआ बाईपास का काम

आदेश के एक माह बाद भी शुरू नहीं हुआ बाईपास का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर. सरकारआपके द्वार कार्यक्रम में हरी झंडी मिलने के एक माह बाद भी सिटी की प्रमुख मांग साबेला बाईपास का निर्माण अब तक अटका हुआ है।

वर्षों से जर्जर हो चुकी साबेला बाईपास सड़क को तत्कालीन नगर पालिका ने 45 लाख रु. में बनवाया था। बनने के कुछ समय बाद ही घटिया निर्माण के चलते यह जर्जर हो गई थी। फिर गत कांग्रेस सरकार ने इस सड़क के निर्माण के लिए 3 करोड़ 20 लाख रु. के टेंडर किए। यह प्रक्रिया भी काफी समय तक चले संघर्ष के बाद हो सकी थी। काम के लिए वर्क ऑर्डर भी हो गए थे, लेकिन इसी बीच राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार ने रोक लगा दी। विभाग को काम रोकना पड़ा था। गत माह संभाग में चले सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कैबिनेट की बैठक में इस सड़क के निर्माण पर लगी रोक हटा दी गई थी।

कैबिनेट बैठक गत 25 अगस्त को हुई थी, जिसे एक माह गुजर चुका है। सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ हो सका। मौके पर एक-एक फीट गहरे और दो-दो मीटर चौड़े गड्ढ़े हो चुके हैं। सड़क निर्माण के लिए बिछाए गए ग्रेवल किसी भी वाहन के गुजरते ही तेजी से उछलते हैं। इस कारण लोगों को

डूंगरपुर. जर्जर हाल साबेला बाईपास से गुजरती ट्रक और उड़ती धूल।