- Hindi News
- National
- सुखाड़िया विश्वविद्यालय से संबद्ध 223 कॉलेजों के 2 लाख छात्रों को मिलेगी सुविधा
सुखाड़िया विश्वविद्यालय से संबद्ध 223 कॉलेजों के 2 लाख छात्रों को मिलेगी सुविधा
ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे छात्र
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर
सुखाड़ियाविश्वविद्यालय में अब स्टूडेंट्स को शिकायत दर्ज करवाने के लिए प्रशासनिक भवन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
संघटक और संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए अब ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था शुरु हो गई है। किसी भी तरह की शिकायत छात्र विवि की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत के साथ ही शिकायतकर्ता स्टूडेंट्स को एक नंबर जारी होगा। फॉर्म भरने से लेकर एडमिट कार्ड, फी-रिफंड, मार्कशीट में संशोधन, गलत पेपर का चुनाव आदि समस्याओं पर ऑनलाइन शिकायत कर सकेंगे। शिकायत दर्ज कराने के बाद जारी नंबर से कार्रवाई कहां तक पहुंची, इसकी जानकारी भी वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
मोबाइल पर एसएमएस आएगा
शिकायत दर्ज करने के तुरंत बाद शिकायत नंबर और जानकारी मोबाइल के रुप में जाएगी। यह नंबर रेफरेंस के तौर पर काम आएगा। इन दिनों परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर ज्यादा शिकायतें रही हैं।
विश्वविद्यालय ने पहले ही इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। हाल में प्रशासनिक भवन में भी अलग से हेल्पलाइन डेस्क की शुरुआत की गई है।
जवाबदेहीबढ़ेगी
^इसव्यवस्था से जवाबदेही बढ़ेगी। अब तक कुछ मामलों में शिकायतकर्ता को सुना नहीं जाता था। अब रजिस्ट्रेशन नंबर सुबूत होगा कि आपने किस संबंध में कब शिकायत दर्ज कराई है। इससे संबंधित अधिकारियों को जवाब देना पड़ेगा। उनकी जवाबदेही तय हो जाएगी। -के वेणुगोपालन, डीन साइंस कॉलेज उदयपुर।