भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर
शहरकी ब्रहा्रस्थली कोलोनी रविवार को अघोषित बिजली कटौती से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम की और से शहर के ब्रहा्रस्थली कॉलोनी मे अघोषित बिजली कटौती कर दी। जिससे शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काॅलोनी मे सुबह ११ बजे ही बिजली बंद कर दी गई जो रात सात बजे बहाल हुई।
शहरवासियों ने बार-बार बिजली निगम मे शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन निगम कर्मियों की ओर से दो बजे बिजली आने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद हर घंटे पूछा गया तो एक घंटा बढ़ाते रहे, आखिरकारी रात्रि सात बजे आठ घंटे बिजली बंद रहने के बाद बहाल हुई। उपभोक्ताओं ने अजमेर बिजली निगम मे भी शिकायत दर्ज करवाई। रविवार होने से सरकारी कर्मचारियों को सप्ताहभर के रोजमर्रा के कार्याें में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरवासियों ने अघोषित बिजली कटौती नही करने की मांग की है।
ब्रह्मस्थली काॅलोनी में आठ घंटे अघोषित बिजली की कटौती