धरना प्रदर्शन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रवाना
डूंगरपुर। अखिलभारतीय आंगनवाड़ी सहायिका वर्कर्स फैडरेशन की ओर से 15 फरवरी को दिल्ली में संसद पर रैली प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हेमलता तराल, बंशीलाल खराडी के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुए। बजट कटौती को वापस लेकर आने वाले बजट में बढ़ाने, कार्यकर्ता सहायिका को कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपए करने, योजना का निजीकरण रोकने, श्रम सम्मेलन की सिफारिशे लागू करने, वर्करो को पेंशन ग्रेच्युटी, सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने, प्रोविडेंट फंड, मेडिकल के लिए कल्याण कोष की स्थापना करने की मांगे रखी जाएगी।