मुस्लिम समाज का सामूहिक निकाह 28 को
मुस्लिम समाज के सामूहिक विवाह की बैठक को संबोधित करते घांटी सदर।
डूंगरपुर। सेहरीवेलफेयर सोसायटी और पंच मोड़ासियान की ओर से मुस्लिम समाज का 5वां सामूहिक विवाह 28 फरवरी को होगा। काजी अतहर जमाली की सदारत में 22 जोड़ों का निकाह पढ़ाए जाएंगे।
रविवार को आयोजन समिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि पंच मोडासियान घांटी सदर अब्दुल हाफिज चौहान और अध्यक्ष मोहम्मदी इम्दादुल मुस्लेमिन कमेटी के सदर अंसार अहमद सेक्रेटरी इम्तियाज अहमद थे। सदर मकबूल हुसैन, कैशियर अब्दुल हाफिज पठान, सेक्रेटरी अ. रऊफ कुरैशी, अनीसअहमद, सादिकभाई ने अपने विचार रखे। सेहरी वेलफेयर सोसायटी के मुख्य संरक्षक यूसुफ मलिक, सदर अकील खान, नायब सदर मो. फजले रब्बी, जॉइंट सैक्रेटरी इरफान पठान, प्रवक्ता शाहिद खान ने सुझाव रखे।
येहोंगे कार्यक्रम
सामूहिकविवाह कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे सीरत कमेटी से निसारे हाली सैकंडरी स्कूल तक दूल्हों का सामूहिक बिनौला निकलेगा। निकाह की रस्म दोपहर 3 बजे होगी। इससे पूर्व सुबह 10 बजे से घाटी जमातखाने में आमन्याज होगी। सामूहिक विवाह में तीन राज्यों से अलग-अलग 20 बारातें आएंगी। जिसके स्वागत की जिम्मेदारी डूंगरपुर करेगा। सामूहिक विवाह में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात के समाजबंधु होंगे। उदयपुर संभाग से राजसमंद, बांसवाड़ा, सलूंबर से बारातें आएंगी। जिसमें 12 दूल्हे और 8 दुल्हन होगी।
अभिभावकोंको बताए नियम
सेहरीवेलफेयर सोसायटी ने अभिभावक को नियम बताए कि कोई भी समाजजन अपने घर पर व्यक्तिगत दावत नहीं करेगा। निकाह से पूर्व डीजे सिस्टम का उपयोग नहीं करेगा। ऐसा करते हुए पाने पर उसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।