डूंगरपुर। कोतवालीमें हथियारों से हमले का केस दर्ज करवाया गया है। गोकुलपुरा निवासी सोहनलाल मीणा ने रिपोर्ट देकर बताया है कि गांव के ही रमाकांत पुत्र रामचंद्र कटारा और उसके दो पुत्र पंकज अरविंद ने लाठियों-पत्थरों से मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।