शिक्षाकर्मी संघ की बैठक हुई
डूंगरपुर। राजस्थानशिक्षाकर्मी जिला शाखा की बैठक नाना भाई पार्क में हुई। अध्यक्षता कमलाशंकर रोत ने की। शिक्षाकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए नियुक्ति को लेकर अब तक निराकरण नहीं होने पर आक्रोश जताया।
नियुक्ति 1988 में विकास अधिकारियों के द्वारा नियुक्ति आदेशों के तहत नियुक्त किया है। हर साल प्रशिक्षण देने के बाद वरिष्ठ शिक्षाकर्मी बनाकर 1 अप्रैल, 2005 से पांचवे वेतन आयोग के अनुसार तृतीय वेतन शृंखला दी गई, लेकिन 1 अगस्त, 2008 से इसे बंद कर केवल मानदेचय दिया जा रहा है। अधिकांश शिक्षाकर्मी बीएसटीसी है। लेकिन तो इन्हें प्रबोधक बनाया गया है और ही निर्माण किया है। समय रहते अब तक इन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी दी है।
बैठक में जिलाध्यक्ष मणीलाल मालीवाड, कर्मचारी नेता विमल भगोरा ने विचार रखे। भोगीलाल डामोर, लक्ष्मण खराड़ी, मणी प्रभा, सविता डामोर, चुन्नीलाल कलाल, हरिराम मनात, गणेश पारगी, गौतमलाल पाटीदार, सुरजमल हड़ात, गंगाराम डामोर, बिजूदेवी डामोर, गंगाराम डामोर मौजूद थे।