- Hindi News
- बांसवाड़ा में अवैध शराब के कारोबारियों पर आबकारी का छापा
बांसवाड़ा में अवैध शराब के कारोबारियों पर आबकारी का छापा
उदयपुरसे आए आबकारी विभाग के विशेष दल ने सोमवार को जिले के गांवों में दबिशें दी। जहां अवैध शराब के व्यवसाय और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर छापा मारा और शराब की भट्टियां और वाश को नष्ट किया।
विभाग ने करीब 15 हजार 3 सौ लीटर महुआ वाश और 200 शराब की बोतलों को मौके पर ही नष्ट करवाया। इस कार्रवाई में उदयपुर, उदयपुर ग्रामीण और डूंगरपुर का जाप्ता मौजूद था।
एक्साइज ऑफिसर राजेंद्र पारीक, उदयपुर सीआई देवेंद्र गिरि, डूंगरपुर कन्हैयालाल, निंबाहेड़ा मदनसिंह और पीओ शेरसिंह की टीमों ने जिले के पाटिया डूंगरी, गढ़ी, भीमसौर, सागवाड़िया, सेमलिया और पीपलोद में कार्रवाई की।
पाटियाडूंगरी- 10हजार लीटर महुआ वाश और 4 भट्टियां नष्ट कर अरविंद और लाला को गिरफ्तार किया।
भीमसौर-प्रभुकोगिरफ्तार कर 12 लीटर वाश और 1 भट्टी नष्ट की।
सागवाड़िया-1500लीटरमहुआ वाश अौर 1 भट्टी नष्ट कर इस व्यवसाय में लिप्त भैरा नाम के युवक को गिरफ्तार किया।
पीपलोद-इसगांव में दबिश देकर नारायण को गिरफ्तार किया और 600 लीटर वाश और 1 भट्टी को नष्ट किया गया।
गढ़ी-आबकारीकी टीम ने गढ़ी में किशन कलाल के पास से 60 बीयर की बोतलें और 28 एमसीडी के पव्वे बरामद किए।