पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों ने कहा निषेध के बावजूद जा रहे हैं भारी वाहन

व्यापारियों ने कहा निषेध के बावजूद जा रहे हैं भारी वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के इंडस्ट्रीयल एरिया के व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर में सुबह 8 से रात की 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बाद भी अंदर जाने की शिकायत की है।

व्यापारी अनिल, शेलेंद्रसिंह, राजेंद्र, प्रेमसिंह, आबिद अली ने बताया कि साबेला तालाब, सिंटेक्स तिराहे और नया बस स्टैंड से तहसील चौराहा तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। सुबह 8 से रात की 8 बजे तक भारी वाहन नहीं सकते। सभी स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात है। बावजूद भारी वाहन शहर में रहे है। इससे दुर्घटनाएं हो रही है। कई ट्रांसपोर्ट व्यापारियों के वाहन अंदर जाने से आवाजाही में परेशानी होती है। कई बार तो भारी वाहन ज्यादा संख्या में शहर में जाते हैं।

सड़क के किनारों पर खड़े रहते हैं। व्यापारियों ने शहर में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारी वाहनों पर कठोरता से प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इलाके में भारी वाहनों की अावाजाही पर रोक लगने से यहां के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।