विषाक्त सेवन से युवक की मौत
डूंगरपुर। सदरथाना क्षेत्र के माथूगामड़ा निवासी एक युवक की विषाक्त खाने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार माथूगामड़ा फला डूंगर निवासी नरेश (18) पुत्र वजा कटारा मीणा ने विषाक्त खा लिया। उसे इलाज के लिए डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।