बेकाबू बोलेरो ने तोड़ा बिजली पोल
डूंगरपुर। सीमलवाड़ा मार्ग पर सोमवार की आधी रात को सिंटेक्स के पास एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई। इससे बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया और तार नीचे गिर पड़े। इसके बाद कार सड़क के किनारे गड्ढे में उतर गई। इसी दौरान सीमलवाड़ा की ओर से रही 108 एंबुलेंस ने मौके पर रोककर सूचना बिजली निगम और कंट्रोल रूम पर दी। इसके बाद निगम कार्मिकों ने बिजली सप्लाई बंद की। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। विद्युत निगम की टीम सोमवार को बिजली पोल और नए तार लगाकर बिजली सप्लाई सुचारू करने में जुटी रही।