पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनाथ बच्चों का होगा पुनर्वास

अनाथ बच्चों का होगा पुनर्वास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर अबबाजार में अनाथ, बेसहारा और फुटपाथी बच्चे भीख मांगते नजर नहीं आएंगे। बाल अधिकारिता विभाग की ओर से स्ट्रीट-टू-स्कूल अभियान के तहत ऐसे बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनका पुनर्वास किया जाएगा।

कलेक्टर के निर्देश पर बाल अधिकारिता एवं जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से ऐसे बच्चों का पंजीयन किया जाएगा। अनाथ, घर से भागे हुए, बाल तस्करी सहित भीख मांगने और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को औपचारिक शिक्षा से जोड़ने और आधार कार्ड बनवाकर उनका पुनर्वास किया जाएगा। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली की ओर से स्ट्रीट-टू-स्कूल अभियान शुरू किया गया है।

येविभाग होंगे जिम्मेदार

4मार्च 2015 तक चलने वाले इस अभियान में शिक्षा विभाग, सर्वशिक्षा अभियान, गैर सरकारी संगठन, स्वयंसेवी संस्था, पुलिस विभाग, बाल कल्याण समिति और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। चिन्हित बच्चों के आधार कार्ड पहचान पत्र तैयार किए जाने की जिम्मेदारी बाल गृहों की होगी।