- Hindi News
- अभिभावकों ने समझी बच्चों की पढ़ाई की अहमियत
अभिभावकों ने समझी बच्चों की पढ़ाई की अहमियत
डूंगरपुर| सेवचिल्ड्रन और पीड़ो माड़ा संस्था की ओर से बाल संवेदनशील सामाजिक सुरक्षा परियोजना के तहत सोमवार को अभिभावक शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूलों में बच्चों की नियमितता को सुनिश्चि करने करने के लिए शिक्षा विभाग और अभिभावकों के साथ संवाद कार्यक्रम होटल साईं पैलेस में हुआ। इस अभिभावक संवाद में पाड़ली गुजरेश्वर, बेड़ा, जोथरी, सुराता, मांड़वा, सासरपुर,गंधवा, चारवाड़ा, करावाड़ा, महूड़ी, विकासनगर, गैंजी रैंटा से 42 अभिभावकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को लेकर समन्वयक नीमा पंत ने बताया की शिक्षा के महत्व को अनदेखा करके बच्चों को स्कूल से अनियमित, ड्रापआउट या वंचित कर दिया जाता है। इसके अलावा उन बच्चों की शिक्षा को लेकर विचार विमर्श किया। जिनकी पढ़ाई में व्यवधान पारिवारिक गरीबी के कारण पड़ता है। साथ ही बताया कि गरीबी एक चक्र जैसी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती रहती है। जिसे तोड़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रांरभिक) आभा मेहता, सर्व शिक्षा अभियान से अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक करुणा शंकर जोशी, परियोजना अधिकारी कार्यकर्ता हरीश चंदेरिया, मानशंकर यादव ने विचार रखे।