- Hindi News
- भाजपा राज के एक साल में जनहित के कार्यों की उपेक्षा के लगाए आरोप
भाजपा राज के एक साल में जनहित के कार्यों की उपेक्षा के लगाए आरोप
डूंगरपुर| प्रदेशकांग्रेस के महासचिव शंकर यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले एक साल में जनहित के कार्यों की उपेक्षा की। एक साल सिर्फ समीक्षा में ही निकाल दिया, जबकि विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 13 दिसंबर को एक साल पूरा होने पर जश्न मनाने वाली है, लेकिन राज्य में भाजपा की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है। कांग्रेस इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाएगी। कांग्रेस धरना देगी और काले झंडे दिखाएगी। भाजपा ने अपने एक साल के शासन में किसी भी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया। युवाओं को रोजगार के नाम पर धोखा दिया। किसानों को तो समय पर खाद मिल रही है और ही बिजली मिल रही है। जो काम चल रहे हैं, वे भी कांग्रेस राज में स्वीकृत हुए थे। कांग्रेस की कई लाभकारी योजनाओं को भाजपा राज में बंद किया जा रहा है। लोगों को पेंशन और खाद्य सुरक्षा जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि पंचायतीराज चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा राज में अपराध बढ़े हैं। दिनदहाड़े लूट और चोरी की वारदातें हो रही है। भाजपा के एक साल के शासन से हर वर्ग आहत है।