पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस से 22 किलो आर्टिफिशयल ज्वैलरी जब्त

बस से 22 किलो आर्टिफिशयल ज्वैलरी जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस से 22 किलो आर्टिफिशयल ज्वैलरी जब्त

डूंगरपुररोडवेज डिपो की है बस

राजसमंद|डूंगरपुररोडवेज डिपो की बस से रविवार शाम पुलिस ने थैले से 22 किलो 400 ग्राम आर्टिफिशयल ज्वैलरी से बरामद की। इसे कोई यात्री भूल गया था। कामलीघाट चौकी पुलिस ने बैग जब्त कर लिया है। मथुरा निवासी इकबाल आर्टिफिशयल ज्वैलरी बनाने का काम करता है। वह नई डिजाइन की ज्वैलरी बनाने के लिए सोजत रोड निवासी रामचंद्र सिंधी से आर्टिफिशयल ज्वैलरी लेकर रहा था। उसे जयपुर जाना था। वह अजमेर में गलती से राजसमंद की ओर जाने वाली बस में बैठ गया। अजमेर से थोड़ी दूर आगे वह नीचे उतरा। इस दौरान बस रवाना हो गई। उधर, कंडक्टर ने कामलीघाट के पास बैग देखा तो इसमें चांदी की ज्वैलरी समझकर कामलीघाट चौकी प्रभारी पारसमल को सौंप दिया। उधर, इकबाल से पूछताछ की।