पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूंजपुर स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नर्स में झड़प

पूंजपुर स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर-नर्स में झड़प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र पूंजपुर में रविवार को जहां एक तरफ मरीज इलाज के लिए परेशान हो रहे थे, वहीं दूसरी ओर डॉ. दिनेश गक्खड़ नर्स गुड्डी कलासुआ के साथ कहासुनी में उलझे हुए थे।

इस दौरान अस्पताल में ग्रामीणों ने हंगामा कर अस्पताल परिसर में ताला जड़ दिया और सारे नर्सिंग स्टाफ को बाहर निकाला। मामले की जानकारी सीएचएमओ को दी गई। मामले को लेकर ग्रामीणों ने नर्स को रिलीव करवाने की मांग की। इस पर सीएमएचओ ने नर्स को कार्यमुक्त कर दिया। यहहै मामला : आरोपहै कि रविवार को सुबह नर्स गुड्डी ने उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर किए, जिसके बाद वह करीब आधा घंटा अस्पताल परिसर में नहीं थी। इसको लेकर डॉ. गक्खड़ ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए नर्स को फटकार लगाई तो नर्स ने डॉ. के साथ अभद्र व्यवहार किया और दोनों के बीच झड़प हो गई। इस संबंध में जब ग्रामीणों को पता लगा तो ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जाकर नर्स से बात की तो उसने ग्रामीणों के साथ भी अभद्रता की। ग्रामीणों ने उसी समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डूंगरपुर को मोबाइल पर सारी स्थिति से अवगत कराया। साथ ही नर्स को अस्पताल से कार्य मुक्त कराने की मांग भी की, जिस पर नर्स को कार्यमुक्त कर दिया गया।

^मुझेमोबाइल पर इस मामले से अवगत कराया गया है। ग्रामीणों के हंगामे को देखते हुए नर्स को डूंगरपुर कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश दे दिए गए हैं। इस मामले में आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -डॉ.राजाराम मीणा, सीएमएचओ,डूंगरपुर

पूंजपुर. नर्स से विवाद के मामले को लेकर ग्रामीणों से चर्चा करते डॉक्टर।