- Hindi News
- शहर में पढ़े लिखे लोग 65 हजार 740 यानी 74 प्रतिशत साक्षर
शहर में पढ़े-लिखे लोग 65 हजार 740 यानी 74 प्रतिशत साक्षर
डूंगरपुर के ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहर में शिक्षा का औसत ज्यादा है। शहर में पढ़े-लिखे लोग 73. 07 प्रतिशत हैं। अभी शहर की आबादी एक लाख भी नहीं हुई है, लेकिन इन 15 सालों में शिक्षित लोगों की तादाद बढ़ गई है। शहर में जनसंख्या 88 हजार 743 है। इनकी तुलना में शहर में 65 हजार 740 लोग पढ़े-लिखे हैं। वर्ष 2001 और 2011 की जनगणना के आंकड़ों की तुलना करें तो कई बातें चौंकाती है। जिले की जनसंख्या 2011 के मुताबिक 13 लाख 88 हजार 552 है। ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की जनसंख्या 6 लाख 48 हजार है। शहरी क्षेत्रों में यह संख्या 43 हजार 257 है। जिले में प्रति हजार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की तादाद 994 हैं। शहर में प्रति हजार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की तादाद 965 है।
सोर्स:जिलासांख्यिकी विभाग