- Hindi News
- कल थमेगी वागड़ महाकुंभ बेणेश्वर मेले की रौनक
कल थमेगी वागड़ महाकुंभ बेणेश्वर मेले की रौनक
डूंगरपुर.वागड़ महाकुंभ बेणेश्वर मेला अपने अंतिम चरण में है। सोमवार शाम पांच बजे मेले का समापन होगा। मेले में बची हुई दुकानें भी अब उठने लगी है। बेचने के लिए लाए गए सामान को व्यापारी अब कम मुनाफे में भी बेचने के प्रयास में लगे हैं। इस बार मेले में विदेशी सैलानी भी काफी संख्या में आए। इससे मेले को अब अंतर्राष्ट्रीय ख्याति मिलने लगी है। मेले के कारण यहां टापू पर स्थित शिवमंदिर, ब्रह्मा मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर भी अब तक बना हुआ है। साथ ही महंत अच्युतानंदजी महाराज का आशीर्वाद भी ले रहे हैं।