- Hindi News
- ठाकरड़ा में विद्या निकेतन स्कूल प्रबंध समिति की बैठक
ठाकरड़ा में विद्या निकेतन स्कूल प्रबंध समिति की बैठक
सागवाड़ा. ठाकरड़ास्थित विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक हुई। उक्त बैठक विद्या भारती संस्थान डूंगरपुर के उपाध्यक्ष हरीशचंद्र सोमपुरा के निर्देशन कचरूलाल पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
प्रारंभ में विद्यालय के बजट संपूर्ण व्यवस्थाओं पर चर्चा के बाद आगामी सत्र 2015-16 की भावी योजनाओं पर निर्णय हुए। इस अवसर पर सोमपुरा ने शैक्षणिक स्तर में गुणवत्ता लाने और विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। कक्षा आठवीं के उत्कर्ष परिणाम के लिए बालकों को प्रबंध समिति ने गोद लिया। संकुल प्रमुख गिरीश पाटीदार ने पदाधिकारियों का परिचय कराया। प्रधानाचार्य ईश्वरलाल सोवड़ा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक में मोहब्बत सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष गणेशलाल सुथार, जगदीश सेवक, रमणलाल अहारी, विक्रम सिंह चौहान, कमलसिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।