- Hindi News
- खाद्य सुरक्षा में चयनित परिवारों की पात्रता जांची जाएगी
खाद्य सुरक्षा में चयनित परिवारों की पात्रता जांची जाएगी
डूंगरपुर. 15फरवरी से शुरू होने वाले उपभोक्ता सप्ताह में उन्हीं लोगों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल पाएगा, जिनका चयन योजना के तहत किया जा चुका है। इधर, खाद्य सुरक्षा में चयनित लोगों के सत्यापन की कार्रवाई भी प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है। इसके लिए ग्राम स्तर पर पटवारी और सचिव की टीम बनाई गई है।
डीएसओ ने बताया कि खाद्य सुरक्षा के तहत प्रथम सूची में चयनित परिवारों के सत्यापन और द्वितीय प्राथमिकता सूची में चयनित परिवारों के दस्तावेज संबंधित साक्ष्य प्राप्त होने के बाद ही उन्हें खाद्यान्न मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम वरियता सूची में बीपीएल, स्टेट बीपीएल और अंत्योदय परिवारों की सूचियों का ग्राम सेवक और पटवारी की टीम ने सत्यापन कर राशन डीलर को सौंप दी है। टीम की ओर से सौंपी गई सूची के आधार पर ही राशन डीलर गेहूं का वितरण करेगा। इसके अलावा अन्य पात्र व्यक्तियों के दस्तावेज की जांच के बाद ही उन्हें गेहूं मिल सकेगा। नगर पालिका क्षेत्र में यह काम अधिशाषी अधिकारी की ओर से गठित टीम करेगी।
यहकरना होगा राशन डीलरों को : उपभोक्ताओंके पास से प्राप्त सभी दस्तावेज, वितरण रजिस्टर और उपभोक्ताओं की जानकारी से संबंधित रजिस्टर को वितरण के बाद उपखंड कार्यालय में जमा कराना होगा।
नएराशन कार्ड से ही मिलेगा राशन : 15फरवरी से शुरू होने वाले उपभोक्ता सप्ताह के तहत राशन नवीन राशन कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा। उन्हीं उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी जिनके राशन कार्ड में त्रुटि होने की वजह से दुरुस्ती के लिए दिया गया है।