- Hindi News
- लिखीबड़ी गांव में सरसों की नई किस्म का प्रदर्शन शुरू
लिखीबड़ी गांव में सरसों की नई किस्म का प्रदर्शन शुरू
डूंगरपुर. कृषिविज्ञान केंद्र के सहयोग से सीमलवाड़ा ब्लॉक के लिखीबड़ी गांव में सरसों की नई किस्म आशीर्वाद लोंच की गई। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सीएम बलाई ने बताया कि कृषकों को सरसों की उन्नत तकनीक उपयोग सिफारिशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वैज्ञानिक बीएल रोत ने फसलों सब्जियों में कीट रोग नियंत्रण की जानकारी दी।