- Hindi News
- प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बर्बरता की निंदा
प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बर्बरता की निंदा
डूंगरपुर. स्टूडेंट्सफैडरेशन ऑफ इंडिया ने शनिवार को बैठक कर दिल्ली में प्रदर्शनकारी ईसाइयों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की। जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल डामोर ने बताया कि दिल्ली में चर्च पर हुए हमलों के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने आरोपी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने अधिकारों पर हुए हमलों पर विचार रखने का अधिकार है।