- Hindi News
- आका मौला पालकी में बैठकर गए मोमिनों के घर
आका मौला पालकी में बैठकर गए मोमिनों के घर
दाउदीबोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल मौला साहब शनिवार को अपने धार्मिक कार्यक्रमों के बाद उदयपुर के लिए रवाना हुए। धर्मगुरु के सानिध्य में सुबह नवविवाहित 21 दूल्हों का बिनोला निकाला गया। बिनोले का मार्ग पातेला से किया गया। घोड़ी पर सवार होकर आए दूल्हों को धर्मगुरु ने आशीर्वाद दिया। बिनोला पातेला से कानेरा पोल होता हुए मोची बाजार से पुराने अस्पताल मार्ग से नजमी मस्जिद पहुंचा।
आकामौला ने मोमिनों के घरों में पालकी में बैठकर कदमबोसी की। फरासवाड़ा नजमी मस्जिद के आसपास बने घर में कदमाबोसी हुई। इस पर समाजबंधु भावुक हो गए। मौला ने पालकी से ही लोगों को आशीर्वाद दिया और दीदार कराए। इसके बाद जियाफत की रस्म अदा की गई। कार्यक्रम के अगले चरण में रतनपुर रोड स्थित मुसाफिर खाने के नवनिर्माण की नींव रखी। इसके बाद धर्मगुरु सैयदना सैफियाह स्कूल के पीछे बने हेलीपेड से उदयपुर के लिए रवाना हुए।
झांकियोंसे स्वच्छ भारत का संदेश : बिनोलेमें स्वच्छ भारत अभियान की विभिन्न झांकियां सजाई गई थी। क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया के स्लोगन लिखे गए थे। झाडू, ब्रश और सफाई के लाभ बताए। इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चरखा भी दिखाया गया। वहीं, पूरे विश्व में एक साथ चलने वाली टिफिन योजना को भी दिखाया गया। स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति लगाव के चलते धर्मगुरु सैयदना साहब ने शुक्रवार देर शाम को शास्त्री कॉलोनी स्थित बदरी मस्जिद में पौधरोपण किया। सभी मोमिनों को पर्यावरण प्रेम रखते हुए हराभरा वातावरण रखने और आपसी भाईचारे के साथ रखने की सीख दी।
डूंगरपुर से दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना को विदाई देते बोहरा समाजबंधु।
डूंगरपुर. पौधा लगाते दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब और समाजबंधु।