- Hindi News
- गृह जिले में ही की जाए शिक्षकों की पोस्टिंग
गृह जिले में ही की जाए शिक्षकों की पोस्टिंग
डूंगरपुर. राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत ने प्रमोट हुए शिक्षकों को गृह जिले में ही पोस्टिंग देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष मणीलाल मालीवाड़ जिला मंत्री हेमंत खराड़ी ने कहा कि उदयपुर संभाग में प्रमोटी शिक्षकों की लिस्ट जारी हुई है। इसमें कई शिक्षकों को जिले से बाहर पोस्टिंग दी गई है। जिले में रामसा में पद खाली हैं, ऐसे में उन्हें इस मद में लगाकर राहत दी जाए।