पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बढ़ गई ओपीडी, हर बेड पर दो मरीज

बढ़ गई ओपीडी, हर बेड पर दो मरीज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाडलाथूर पंचायत के कातरवा के स्कूल और घरों में किया सर्वे

अस्पतालमें मौसमी बीमारियों के पीड़ितों की आेपीडी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में एक बेड पर दो-दो मरीजों को लेटाकर इलाज कराया जा रहा है।

श्रीहरिदेव जोशी राजकीय ग्रेड अस्पताल में रोजाना ओपीडी में करीब 600 मरीज इलाज के लिए रहे हैं और करीब 100 से अधिक मरीजों को अलग-अलग बीमारी के कारण भर्ती किया जा रहा है। सबसे अधिक सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित रोगी हैं। आउटडोर में मरीजों की लाइनें लग रही है। रोगी को इलाज करवाने के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद दवाई लेने के लिए भी लाइनें लग रही है।

इस बीच, डॉक्टर से लेकर स्टाफ, मरीज और उनके साथ आने वाले परिजन भी स्वाइन फ्लू को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है।

हालत

300-400 आेपीडीथी पहले

600

रोगीअब रोज हो रहे हैं भर्ती

100रोगियाेंको रोज किया जा रहा हैं भर्ती

जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में 20 ही बेड लगे हुए हैं, लेकिन गुरुवार को यहां हालात ऐसे थे कि एक बेड पर दो-दो मरीजों को लेटाकर इलाज किया जा रहा था। इस वार्ड में करीब 30 मरीज भर्ती थे। हालांकि अस्पताल में स्वाइन फ्लू का एक भी मरीज भर्ती नहीं है। इसी तरह के हालात फिमेल मेडिकल वार्ड में भी देखे गए। यहां 18 बेड हैं, लेकिन यहां भी भर्ती महिला मरीजों की संख्या करीब 25 थी।

जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में एक बेड पर लेटे दो मरीज और जिला अस्पताल में मास्क लगाकर मरीजों की एंट्री करते चिकित्साकर्मी। यहां चिकत्सा स्टाफ की ओर से भी एहतियात बरती जा रही है।