- Hindi News
- मौताणा मांगने और धमकियां देने वाले 30 जनांे को गिरफ्तार किया
मौताणा मांगने और धमकियां देने वाले 30 जनांे को गिरफ्तार किया
डेढ़महीने पहले मझौला गांव में एक व्यक्ति का शव कुएं में मिलने के मामले में हत्या का संदेह जताते हुए कथित आरोपी के परिवार से मौताणा मांगने और धमकियां देने वाले 30 जनों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना पुलिस ने गुरुवार को यह कार्रवाई की। अमरा की मौत पर हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने 10 फरवरी को बैठक की थी। पीड़ित मझौला निवासी मनजी दायमा मीणा ने गुरुवार को सदर थाने में रिपोर्ट दी कि अमरा की मौत कुएं में डूबने से हुई थी, जबकि उसके खिलाफ हत्या का केस करवाया गया है। मृतक परिवार और कुछ लोग उसके घर पर आए और अमरा कोे मारने का आरोप लगाते हुए मौताणा मांगने लगे। रुपए नहीं देने पर मकान में आग लगाने की कहते हुए मारपीट करने लगे।
मझौला निवासी अमरा बलात (40) पुत्र वेला बलात का शव 21 दिसंबर को गांव के ही एक कुएं में मिला था। इसके बाद से परिवार और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे थे। कथित आरोपी मनजी दायमा ने सदर थाने में 30 लोगों के खिलाफ उसके घर पर आकर मारपीट करने, मौताणा मांगने और जानलेवा मारने की धमकियां देने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने 9 महिलाओं सहित 30 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है।
डूंगरपुर. सदर थाने में शांतिभंग में गिरफ्तार लोग और बचाव में आए गांव के लोग।