- Hindi News
- परचम कुशाई के साथ मस्तान बाबा का उर्स शुरू
परचम कुशाई के साथ मस्तान बाबा का उर्स शुरू
मस्तानबाबा का 21वां सालाना उर्स गुरुवार को परचम कुशाई की रस्म के साथ ही शुरू हो गया। चांदपोल स्थित मस्तान बाबा की दरगाह पर जगह-जगह से जायरीन पहुंच रहे हैं। प्रदेश सहित मध्यप्रदेश, गुजरात महाराष्ट्र से जायरिन, फकीर उर्स में पहुंचे है। दरगाह पर रोशनी और फर्रियों से सजावट की गई है।
जायरीन दरगाह में फूल रेशमी चादरों से बाबा की शरण में पहुंचे। उर्स को लेकर दोपहर जौहर की नमाज हुई। इसके बाद परचम कुशाई कुरआन ख्वानी के साथ आगाज हुआ। रात को मिलाद शरीफ में कई जायरिनों ने शिरकत की। उर्स को लेकर दरगाह परिसर के आसपास लोगों की खरीदारी को लेकर बाजार भी सज गया है। यहां बच्चों के मनोरंजन को लेकर झूले लगे है, जहां बच्चे लुत्फ उठा रहे है। दरगाह कमेटी सदर अल्लाहनूरी मंसूरी, मौलाना अब्दुल मुस्तफा, मोहम्मद सलीम, खुशनुद खां, शफात हुसैन, रज्जाक सहित कई लोग मौजूद थे।
कव्वालीआज, जुलूस कल
उर्सके दूसरे दिन शुक्रवार को बाद नमाज इशा महफिले कव्वाली का कार्यक्रम होगा। इसमें कव्वाल अनवर साबरी जबलपुर अैर युसुफ फारूखी साबरी रतलाम के बीच मुकाबला होगा। तीसरे दिन शनिवार को तड़के 4.30 बजे संदल सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक आम न्याज शाम 6 बजे चादर शरीफ पेश की जाएगी।