डूंगरपुर में महिला मोर्चा की बैठक
डूंगरपुर|सदस्यता अभियानको लेकर गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक जिला प्रभारी रीटा कुंवर चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संभाग प्रभारी डॉ. अलका मूंदड़ा ने प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक ऑनलाइन महिला सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में विजयलक्ष्मी कुमावत, कुसुमलता दोसी, लीना पहाड़, कंचन सुथार, ज्योति शर्मा, मीना सोमपुरा, चंद्रकांता सुथार मौजूद थी।