- Hindi News
- मोवाई में शादी रचाने 15 को हेलीकॉप्टर से आएगा दूल्हा
मोवाई में शादी रचाने 15 को हेलीकॉप्टर से आएगा दूल्हा
पूंजपुर। मोवाईगांव में चौबीसा समाज के अशोक चौबीसा की बेटी की शादी में दूल्हा हेलीकॉप्टर से पहुंचेगा। गांव में इसे लेकर चर्चाएं जोरों पर है। मोवाई निवासी अशोक चौबीसा की बेटी चांदनी की शादी 15 फरवरी को होगी।
चांदनी का दूल्हा सलूंबर निवासी राजेश पुत्र लक्ष्मीनारायण चौबीसा हेलीकॉप्टर से लीलवासा में प्रस्तावित आयोजन स्थल पर सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचेगा। दूल्हे का परिवार मार्बल व्यवसाय से जुड़ा है। उनके साथ भाई भावेश भांजी ईशिता भी होंगे। इससे पहले आयोजन स्थल पर मेहमानों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। दूल्हे राजेश ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे दुल्हन साली जान्हवी के साथ अपने पैतृक गांव सलूंबर हेलीकॉप्टर से लौट जाएंगे। इस कार्यक्रम में करीब चार लाख रुपए का खर्चा होगा। हेलीकॉप्टर से उड़ान के लिए अनुमति की प्रक्रिया गुजरात सरकार, डूंगरपुर कलेक्टर उदयपुर कलेक्टर से की गई है।