- Hindi News
- श्रीनाथ स्कूल में शुरू हुई खेलकूद स्पवर्धाओं में बच्चों ने उत्साह से लिया भाग
श्रीनाथ स्कूल में शुरू हुई खेलकूद स्पवर्धाओं में बच्चों ने उत्साह से लिया भाग
डूंगरपुर| श्रीनाथस्कूल शिवाजी नगर की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को शुरु हुई। स्कूल संचालक जय दीक्षित और शारीरिक शिक्षक राजसिंह झाला के नेतृत्व में बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में पूरा उत्साह दिखाया। प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर वर्ग की लंगड़ी रेस, 50 मीटर दौड़, मेंढक रेस, कबड्डी प्रतियोगिता हुई। सीनियर वर्ग छात्रा प्रभारी हर्षिला प्रजापत, भारती पुरोहित रहे। जिसमें रानी लक्ष्मीबाई दल विजेता रहा। इसके बाद सेक रेस, खो-खो, चम्मच दौड़, चॉकलेट रेस, सुई-धागा दौड़, गोला-फेंक का आयोजन हुआ।