पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉर्डन स्कूल के छात्रों ने गणित ओलंपियार्ड में जीते पदक

मॉर्डन स्कूल के छात्रों ने गणित ओलंपियार्ड में जीते पदक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। साइंसओलंपियार्ड नई दिल्ली की ओर से 8वें अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियार्ड में सीनियर वर्ग में मॉर्डन सीनियर सैकंडरी स्कूल के 9 छात्रों ने स्वर्ण, 8 ने रजत और 8 छात्रों नें कांस्य पदक जीते हैं। परीक्षा संयोजक सजीकुमार आर पिल्लई ने बताया कि परीक्षा में 307 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिसमें संकेत पंवार, जिज्ञार्थ जोशी समन्वय घोघरा, लक्ष्य चौबीसा, यश डिण्डोर आर्यन चौबीसा तथा धैर्य जोशी, मिजा खान कृतार्थ जोशी ने स्वर्ण पदक जीता है। इसी प्रकार डॉन ग्रेबीयल, तनिष्का कनेरीया, मीत जैन, लक्षित चौबीसा, पुनित पटेल, हृदय जैन, प्रवेश कुमार त्रिवेदी और मानस चौबीसा ने रजत पदक जीते। सोमील पितलीया, वैषाली डामोर, छवी बामणीया, मोनिल पितलीया, भरूप जोशी, कोस्तुभ जैन, तन्मय जोशी तथा धैर्य शाह ने कांस्य पदक जीता है। संस्था के चेयरमैन पास्टर केओ वर्गिस, निदेशक संतोश वर्गिस, प्रधानाचार्य डॉ प्रतिभा जेम्स प्रशासक गिरीश आर पंड्या के आतिथ्य में इनका सम्मान होगा।