पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुनि अनेकांत सागरजी की प्रगति नगर में अगवानी

मुनि अनेकांत सागरजी की प्रगति नगर में अगवानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुनिअनेकांत सागर महाराज ने गुरुवार को सोनिया चौक से विहार कर प्रगति नगर में मंगल प्रवेश किया। भरत नागदा ने बताया कि आचार्य शांतिसागर महाराज की परंपरा के सप्तम पट्टाचार्य आचार्य अभिनंदन सागर के शिष्य मुनि अनेकांत सागर जैन बोर्डिंग से विहार कर प्रगति नगर में मंगल प्रवेश किया। जहां पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि ने कहा कि जिस भाव से उत्कृष्ट, भव्य और विशाल मंदिर का निर्माण किया है उन्हीं भावों के साथ भगवान जिनेंद्र का अभिषेक, पूजन दर्शन का पूरा लाभ लें। भगवान के दर्शन मात्र से ही सभी दुखों का नाश होता है। अध्यक्ष लक्ष्मीलाल जैन ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रगति नगर में मुनि के सानिध्य में शांतिधारा, पंचामृत अभिषेक होगा। इसके बाद प्रवचन होंगे। इस अवसर पर वालचंद जैन, कन्हैयालाल जैन थाणा, मुकेश कोठारी, भरत नागदा, मुकेश नागदा, राजेश डेंडू, बदामीलाल वखारिया, रविभाई सेठ, दिनेश नागदा, राजेंद्र कोठारी, महिपाल जैन, अनिल जैन, नरेश जैन, वसुपाल जैन मौजूद थे।