भास्कर न्यूज | डूंगरपुर
भास्कर न्यूज | डूंगरपुर
जिलेभरमें गुरुवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने कार्यभार संभाला। इस दौरान क्षेत्र के अहम िवकास में प्रमुख भूिमका निभाने का संकल्प भी लिया।
दरियाटी.ग्रामपंचायत ढूंंढी में सरपंच जनतादेवी मईड़ा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपसरपंच सवितादेवी कटारा सहित वार्डपंच मौजूद थे। सेंडोला की सरपंच तुलसीदेवी मसार ने भी पदभार ग्रहण किया। उपसरपंच गीतादेवी, पूर्व सरपंच मोहनलाल मसार, पूर्व उपसरपंच राकेश लबाना, सचिव लक्ष्मणलाल, कनिष्ठ लिपिक कन्हैयालाल डामोर मौजूद थे। ग्राम पंचायत नई बस्ती बड़गामा में सरपंच प्रताप अहारी ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व सरपंच अंबालाल अहारी, सचिव मोतीलाल माल मौजूद थे। ग्राम पंचायत मालाखोलड़ा में रेखा देवी डामोर ने जोरावरपुरा में समितादेवी पांडोर सरपंच ग्राम पंचायत दरियाटी में शीलादेवी कलासुआ ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व सरपंच देवशंकर कलासुआ, रतन बंजारा मौजूद थे। इसी तरह ग्राम पंचायत आंतरी में सरपंच देवीलाल खराड़ी और उप सरपंच मणिलाल रोत ने पदभार ग्रहण किया। सचिव सुखदेव रोत और कनिष्ठ लिपिक ममता रोत ने स्वागत किया।
ग्राम पंचायत सेंडोला में सरपंच तुलसीदेवी मसार ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर गीतादेवी, वार्डपंच नानीदेवी, बसुदेवी, सविता, लालशंकर, वेसात, पूर्व सरपंच मोहनलाल मसार, राकेश लबाना, सचिव लक्ष्मणलाल, लिपिक कन्हैयालाल बंजारा मौजूद थे।
चीखली पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान महेंद्र बरजोड़ 14 फरवरी को पदभार ग्रहण करेंगे।
पिंडावल.नवगठित ग्राम पंचायत के सरपंच कमलजी मीणा उपसरपंच रमेशचंद्र उपाध्याय सहित वार्ड पंचों ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। पंडित रमेश चन्द्र भट्ट ने पूजा की। सचिव गजेंद्र भावसार सहायक सचिव दिलीप रावल कनिष्ठ लिपिक बंसीलाल ने कोरम का स्वागत किया। इस दौरान कई विकास के लिए संकल्प लिए।