पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में दस नई शाखाएं खोलेगा देना बैंक

प्रदेश में दस नई शाखाएं खोलेगा देना बैंक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | मौजूदावित्त वर्ष के दौरान देना बैंक प्रदेश में दस और शाखाएं खोलेगा। इनमें से एक शाखा जयपुर में खोली जाएगी। वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान बैंक ने प्रदेश में दस नई शाखाएं पहले ही शुरू कर दी थी। इसके साथ प्रदेश में बैंक की शाखाओं की संख्या 38 हो गई है, जो वित्त वर्ष की समाप्ति तक 48 करने की योजना है। बैंक के कार्यपालक निदेशक आर. के टक्कर ने गुरुवार को जयपुर में ऋण शिविर के दौरान यह जानकारी दी। इस मौके पर बैंक के अंचल प्रबंधक एस. एम ब्यास भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि बैंक कृषि, लघु उद्योग और प्राथमिकता क्षेत्र में अधिक ऋण वितरण के लिए देशभर में 15 जनवरी से 28 फरवरी तक ऋण शिविर का आयोजन कर रहा है।



इसके तहत राजस्थान में 100 करोड़ रुपए का ऋण रुपए का ऋण बांटने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 51 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए जा चुके है। निर्धारित तिथि तक बैंक की ओर से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा ऋण वितरित करने की संभावना है। बैंक ने ऋण प्रक्रिया को भी आसान बनाया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में शाखा नेटवर्क को बढ़ाने के लिए बैंक ने जयपुर में अंचल कार्यालय भी शुरू किया है। बैंक जयपुर के अलावा कोटा, अजमेर, ब्यावर, सिरोही, आबूरोड, फलौदी और डूंगरपुर में भी नई शाखाएं खोलेगा। बैंक प्रदेश के हर जिले में बैंकिंग सेवाओं पर फोकस कर रहा है। अभी बैंक की प्रदेश के 24 जिलों में ही शाखाएं हैं।

.