पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दलित बच्चों के साथ हुई घटना का विरोध

दलित बच्चों के साथ हुई घटना का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर. प्रदेशकांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शंकर यादव ने कहा कि राज्य में दलितों पर उत्पीड़न, अत्याचार के बढ़ते मामलों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब-तब दलित वर्ग पर जुल्म और अत्याचार बढ़े है। राज्य में कानून व्यवस्था चौपट होने ऐसे अपराधियों के हौसले बढ़े है। यादव ने बीकानेर जिले के नौखा के टाटा गांव में मेघवालों की बस्ती में राप्रावि में एक गुरुजी द्वारा मटकी से पानी पीने पर अनुसूचित जाति के बच्चों को मुर्गा बनाने और मारपीट करने बाद में दलित बच्चों को टीसी देने की घटना की निंदा की है। विरोध में 22 को सुबह 11 बजे सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध स्वरूप कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।